राज्य

भ्रष्टाचार का जन्मदाता है कांग्रेस का शाही परिवार.. कश्मीर में पाकिस्तान पर जमकर बरसे पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को जम्मू कश्मीर में दो जनसभाएं कीं। उन्होंने कटरा में कहा कि- कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर पाकिस्तान में बहुत उत्साह है। वहां इन दोनों पार्टियों की बल्ले-बल्ले हो रही। इनके घोषणापत्र से पड़ोसी देश बहुत खुश है।पीएम ने कहा कि- ये सब मिलकर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाना चाहते हैं। लेकिन कोई ताकत 370 वापस नहीं ला सकती।

वहीं, शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में PM ने कहा कि- हमने देश की संसद में कहा है कि जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाएंगे। भाजपा ही इसे पूरा करेगी। इसलिए मेरी आपसे अपील है कि 25 सितंबर को वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए।इसके पहले 14 सितंबर को PM मोदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP और कांग्रेस को लेकर कहा, ‘इन तीन खानदानों ने अपनी सियासी दुकान चलाने के लिए दशकों तक घाटी में नफरत का सामान बेचा है। इनके कारण ही यहां के युवा तरक्की नहीं कर पाए।

जानिए कटरा में पीएम मोदी की दो बड़ी बातें…

1. पाकिस्तान में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की चर्चा PM ने कहा कि पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने इन दोनों पार्टियों का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का जो एजेंडा है, वही एजेंडा पाकिस्तान का है। ये वहां के मंत्री बोल रहे हैं। यानी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का एजेंडा लागू करना चाहते हैं।

2. कांग्रेस ने हमारी आस्था का अपमान किया कांग्रेस का शाही परिवार भ्रष्टाचार का जन्मदाता है। कांग्रेस के उत्तराधिकारी ने विदेश जाकर कहा कि हमारे ‘देवी-देवता’ भगवान नहीं हैं। यह हमारी आस्था का अपमान है। कांग्रेस को इसके लिए दंड देना चाहिए। कांग्रेस मोहब्बत की दुकान लगाकर नफरत का सामान बेच रही है। यह उसकी नीति है।

शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में PM मोदी की स्पीच की अहम बातें…

पहले फेज की रिकॉर्ड वोटिंग पर : चुनाव में पहले फेज में इतनी बड़ी तादाद में वोटिंग हुई। ये खुशी की बात है कि दहशतगर्दी खत्म हुई और चुनाव के लिए लोग इतनी बड़ी तादाद में घर से बाहर निकले। ये नया इतिहास बना है। आपने ये इतिहास रचा है। दुनिया देख रही है कि कैसे जम्मू-कश्मीर के लोग भारत के लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं।

NC-कांग्रेस और PDP पर : दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ये लोग बौखलाए हुए हैं। इन्हें लगता है, जैसे-तैसे कुर्सी पर कब्जा जमाना और फिर आपको लूटना, ये इनका पैदायशी हक है। जम्मू-कश्मीर की आवाम को उनके जायज हक से महरूम रखना ही इनका सियासी एजेंडा रहा है। इन्होंने सिर्फ डर और अराजकता ही दी है। अब कोई इनके शिकंजे में रहने वाला नहीं है।

कश्मीर के युवाओं पर: जिन नौजवानों को आगे नहीं बढ़ने दिया। वे इनके खिलाफ मैदान में उतर आए हैं युवा। आज वादी का जो नौजवान 20-25 साल का है, उनमें से कई पढ़ाई-लिखाई से मेहरूम रह गए हैं। कई ऐसे हैं, जिन्हें 10वीं-12वीं या कॉलेज तक पहुंचने में देश के बाकी बच्चों से ज्यादा साल लगे हैं। ये इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस एनसी और पीडीपी के तीन खानदान फेल हुए हैं।

घाटी में होने वाली पत्थराबाजी पर : इन्होंने अपनी सियासी दुकान चलाने के लिए दशकों तक नफरत का सामान बेचा है। आप वो वक्त याद रखिए, जो स्कूल कॉलेज बच गए, वहां कई-कई सालों तक पढ़ाई नही हो पाती थी। ये तीन खानदान उनके हाथों में पत्थर थमा कर खुश रहते थे।

राज्य के लिए BJP की योजनाओं पर: यहां अमन की बहाली के लिए मैं पूरी ईमानदारी से जुटा हूं। यहां स्कूल-कॉलेज आराम से चल रहे हैं, बच्चों के हाथ में पत्थर नहीं, बल्कि पेन और किताबे हैं, लैपटॉप हैं। आज यहां नए स्कूल, नए कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी ये बनने की खबरें आ रही हैं। मैं चाहता हूं कि हमारे बच्चे पढ़े-लिखें और ज्यादा काबिल बनें, उनके लिए यहीं पर नए मौके बने।

जम्मू-कश्मीर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स पर : मैं सिर्फ बीते 5 साल का हिसाब आपको देता हूं। मोदी ने 50 हजार बच्चों का दोबारा स्कूल में दाखिला कराया। यहां 15 हजार स्कूलों में प्री प्राइमरी क्लासेस शुरू की गईं, इनमें आज डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। आज यहां करीब 250 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल्स में अपग्रेड किया जा रहा है। यहां कई कॉलेज बने हैं।

रोजगार के अवसरों पर : जम्मू-कश्मीर का नौजवान मजबूर नहीं रहा, वो मोदी सरकार में मजबूत हो रहा है। भाजपा ने भी नौजवानों के रोजगार के लिए बड़े ऐलान किए हैं। स्किल डेवलपमेंट हो, बिना धांधली काबिल लोगों को सरकारी नौकरी मिले, ये सारे काम भाजपा यहां पूरे करके दिखाएगी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *