राज्य

बिहार को फिर सौगात देंगे पीएम मोदी: मधुबनी के झंझारपुर -लौकहा रेल खंड का करेंगे उद्घाटन, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दरभंगा दौड़े के दौरान ट्रेन परिचालन का रिमोट से उद्घाटन करेंगे. रेलवे प्रशासन द्वारा झंझारपुर लौकहा ट्रेन परिचालन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. पीएम नरेंद्र मोदी का 13 नवंबर को दरभंगा में एम्स का शिलान्यास और विशाल जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. इसी कार्यक्रम के दौरान ही पीएम झंझारपुर-लौकहा रेलखंड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रेन परिचालन का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. झंझारपुर-लौकहा रेलखंड का उद्घाटन कार्यक्रम स्थल झंझारपुर जंक्शन पर बनाया गया है. जहां स्थानीय सांसद सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे.

13 नवंबर को होगा लौकहा रेल खंड पर ट्रेन का उद्घाटन
मधुबनी जिले के झंझारपुर-लौकहा रेल खंड पर ट्रेन का उद्घाटन 13 नवंबर को माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा. इस लंबे समय से प्रतीक्षित रेल सेवा की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है. आठ सालों से इस परियोजना के अधूरे रहने से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब उनके लिए राहत का समय आ गया है. स्थानीय लोगों की माने तो रेल सेवा के शुरू होने से आवागमन सहित क्षेत्र के व्यापार में प्रगति होगी, जिससे व्यवसायियों को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही छात्रों मरीजों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *