मध्य प्रदेश

खजुराहो में पीएम मोदी: कांग्रेस पर लगाया ये सच्चाई छिपाने का आरोप, कहा- आंकलन करें!

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में बुधवार को केन- बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया , उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंडी में की।पीएम मोदी ने कहा, कि- आज पूरी दुनिया क्रिसमस मना रही है। मैं देश और दुनिया भर में ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। मैं मध्य प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। इस एक साल में मध्य प्रदेश में विकास को नई गति मिली है।

देश के अनेक राज्यों के बीच आज भी पानी को लेकर विवाद है
आज सात दशक बाद भी देश के अनेक राज्यों के बीच पानी को लेकर कुछ न कुछ विवाद है। जब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, कांग्रेस का राज था, तब ये विवाद आसानी से सुलझ सकते थे। कांग्रेस की नीयत खराब थी, उसने वो प्रयास नहीं किए।

जानिए- जब कांग्रेस थी, तब क्या हुआ था 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
जब आजादी के 75 साल हो चुके हैं तो जरा हिसाब लगाया जाए जहां कांग्रेज सरकार थी वहां क्या हुआ,

जहां मिली-जुली सरकार थीं, वहीं जहां भाजपा सरकार थी, वहां क्या हुआ,

मैं दावे के साथ कहता हूं कि जब भी भाजपा को देश की सेवा करने का मौका मिला है,

हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित, जनकल्याण और विकास के कार्यों में सफलता हासिल की है।

फीता काटना, दीया जलाने में कांग्रेस माहिर

अतीत में कांग्रेस सरकारें घोषणाएं करने में माहिर हुआ करती थी, घोषणाएं करना, फीता काटना, दीया जलाना, अखबार में तस्वीर छपवा देना। उनका (कांग्रेस) काम वहीं पूरा हो जाता था और उसका फायदा लोगों को नहीं मिल पाता था।

मपी में लाडली बहना योजना है, अगर हम बहनों के बैंक खाते न खुलवाते उनको आधार और मोबाइल से न जोड़ते तो ये योजना लागू नहीं हो पाती पहले गरीब को राशन के लिए भटकना पड़ता था, आज गरीब को राशन मिल रहा है।

बाबा साहेब को कांग्रेस ने नहीं दिया क्रेडिट-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को जल शक्ति योजनाओं का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जलआयोग के पीछे बाबा साहब आंबेडकर का हाथ था। लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को क्रेडिट नही दिया। सभी कामों के लिए एक व्यक्ति को क्रेडिट दिया गया।

Related Posts

मैंने ही फरहान को I LOVE YOU कहा… मुस्लिम लड़के से शादी रचाने वाली मोनालिसा का पहला बयान आ गया

खबर इंडिया की। महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई लड़की मोनालिसा एक बार फिर…

CM मोहन के पिता को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा पूरा उज्जैन, भारी भीड़ के बीच हुआ अंतिम संस्कार!

उमाकांत त्रिपाठी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का दाह संस्कार…

1 of 30

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *