मध्य प्रदेश

MP की इन 2 सीटों पर होंगे चुनाव: बुदनी में दांव पर शिवराज की साख, नए नए भाजपाई रामनिवास का भी चुनाव जीतना जरूरी!

उमाकांत त्रिपाठी। अमरवाड़ा में उपचुनाव के बाद अब मध्यप्रदेश की दो और सीट पर जल्द चुनाव होना है… कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत की विजयपुर सीट पर चुनाव की तारीख जल्द घोषित हो सकती है… ये सीट कांग्रेस छोड़ हाल ही में मोहन कैबिनेट में मंत्री बने रामनिवास रावत के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है… इसके अलावा अगले 45 दिन में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुदनी सीट पर उपचुनाव होना है… सीहोर की ये सीट शिवराज के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद खाली हुई है… निर्वाचन आयोग के सूत्रों की मानें तो विजयपुर और बुदनी में एक साथ चुनाव होंगे…

विजयपुर में रामनिवास लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी की तरफ से रामनिवास रावत का चुनाव लड़ना तय है… उधर विजयपुर में कांग्रेस के ज्यादातर पदाधिकारी रामनिवास के साथ ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं… ऐसे में कांग्रेस को यहां नई लीडरशिप खड़ी करनी होगी… पार्टी यहां रावत के सामने मुकेश मल्होत्रा को मौका दे सकती है… 2023 के विधानसभा चुनाव में मुकेश मल्होत्रा यहां निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं… पहली बार चुनाव लड़ने वाले मुकेश यहां तीसरे स्थान पर रहे थे और 44 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे… विजयपुर में सहरिया आदिवासी और रावत-मीणा समाज की संख्या ज्यादा है.. ऐसे में कांग्रेस पूर्व विधायक बृजराज रीछी या फिर सबलगढ़ से विधायक रहे बैजनाथ कुशवाह को भी मौका दे सकती है… कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी चयन के लिए पूर्व मंत्री डॉ. गोवंद सिंह और सांसद अशोक सिंह समेत 6 नेताओं की एक कमेटी बनाई है… पार्टी के अंदरखानों की मानें तो विजयपुर के लिए जल्द ही प्रत्याशी का ऐलान किया जा सकता है..

बुदनी में शिवराज के बेटे को टिकट?
बुदनी में बीजेपी की ओर से पूर्व विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव के नाम पर लगभग सहमति बन गई है.. भार्गव के अलावा बीजेपी शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान और हाउसिंग और लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह राजपूत पर भी दांव खेल सकती है.. वहीं कांग्रेस की ओर से महेश राजपूत का नाम सबसे आगे है… दावेदारों की बात करें तो पार्टी, पूर्व मंत्री राजकुमर पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट और किसान नेता अर्जुन आर्या के नाम पर भी विचार कर रही है… आनंद जाट और अर्जुन आर्या कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं… पार्टी के अंदरखानों की मानें तो कांग्रेस ने टिकट लगभग फाइनल कर लिया है, जल्द ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा…. आपको बता दें की कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन का जिम्मा पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को सौंपा है…

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *