मध्य प्रदेश

महतारी-वंदन का पैसा लेने वाली महिलाएं भी बनेंगी BJP सदस्य, छत्तीसगढ़ में 70 लाख महिलाओं को पार्टी से जुड़ेगी बीजेपी

उमाकांत त्रिपाठी। बीजेपी सदस्यता अभियान के टारगेट में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं भी हैं। इसके लिए नेता महिलाओं के घर जाएंगे और पार्टी जॉइन करने की अपील करेंगे। साथ ही 30 लाख से ज्यादा उन किसानों से भी संपर्क किया जाएगा जिन्होंने 3100 में धान बेचा। हालांकि संगठन से जुड़ना इस वर्ग का अपना फैसला होगा।

मंगलवार को रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। सबसे पहले सदस्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और सभी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ली।

मध्य प्रदेश के जमाने में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के पहले नेता प्रतिपक्ष और लंबे समय तक सांसद रहे रहने वाले नंदकुमार साय फिर से भाजपा में शामिल हो गए। साय अप्रैल 2023 में कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद 20 दिसंबर 2023 को कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद अब मंगलवार को साय ने डिजिटल तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना उनके लिए गौरव की बात है।

Related Posts

मैंने ही फरहान को I LOVE YOU कहा… मुस्लिम लड़के से शादी रचाने वाली मोनालिसा का पहला बयान आ गया

खबर इंडिया की। महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई लड़की मोनालिसा एक बार फिर…

CM मोहन के पिता को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा पूरा उज्जैन, भारी भीड़ के बीच हुआ अंतिम संस्कार!

उमाकांत त्रिपाठी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का दाह संस्कार…

1 of 30

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *