मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम के विधायकों के साथ सीएम मोहन की बैठक: वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े संभाग के अफसर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों के साथ बैठक ली। बैठक में विधायकों के साथ संभाग के जिलों के कलेक्टर और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल रहे। विधायकों द्वारा किए गए सवालों के जवाब लेने और विधायकों के जनहितैषी मामलों में सुनवाई करने के लिए कहा गया। बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए हैं। दो दिन पहले हुई बैठकों में सिर्फ सीएम यादव ने विधायकों के साथ मीटिंग की थी।

सीएम मोहन यादव ने की बैठक
गुरुवार को सीएम निवास के समत्व भवन में हुई बैठक में भोपाल के अलावा संभाग के सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और नर्मदापुरम संभाग के बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम जिलों के बीजेपी विधायकों के साथ बैठक हुई। इसमें विधायकों से उनके क्षेत्र के रोडमैप और विकास के प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही, राज्य शासन की प्राथमिकता वाले मुद्दों पर विधायकों के एक्शन की रणनीति की जानकारी ली गई।

अब तक 6 संभागों की हो चुकी बैठक
इसके पहले मुख्यमंत्री यादव पिछले तीन दिन में 6 संभागों की बैठक ले चुके हैं। इसमें रीवा, शहडोल, उज्जैन, जबलपुर संभाग के जिलों के बीजेपी विधायक शामिल रहे हैं।

 

Related Posts

1 of 28

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *