मध्य प्रदेश

MP कैबिनेट की बैठक: स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप, नर्मदा नदी के करोड़ों के प्रोजेक्ट और जेट विमान को लेकर हुए ये फैसले!

उमाकांत त्रिपाठी। मोहन यादव सरकार 233 करोड़ में नया विमान खरीदेगी। मोहन कैबिनेट ने यह फैसला बुधवार को लिया है। मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में इंदौर में पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी और इंदौर में एक साथ 11 लाख पौधरोपण को लेकर चर्चा हुई।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पीएम एक्सीलेंस कॉलेज हर जिले में बन रहे हैं। 14 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आ रहे हैं। सभी जिलों में खुलने वाले पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इसमें नई शिक्षा नीति के आधार पर विषय पढ़ाए जाएंगे जिसमें रोजगारोन्मुखी शिक्षा दी जाएगी। इसमें डेवलपमेंट भी किए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा हर कॉलेज को 22 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। राज्य सरकार भी इसके लिए फंड देगी।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु वर्ग को एससी एसटी से कम छात्रवृत्ति मिलती थी। जो छात्रवृत्ति इन वर्गों को दी जाती है। यही घुमंतु और अर्ध घुमंतु को भी दी जाएगी।
सीधी जिले में बोकारो नदी पर सिंचाई योजना शुरू होगी। 3310 हेक्टेयर जमीन पर 11 गांव के दस हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। इसके लिए 46 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी गई है।
जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। इसे देखते हुए सरकार ने तय किया है कि नई जेलें बनाई जाएंगी ताकि कैदियों को रखने में हो रही दिक्कतों का समाधान हो सके।
कैबिनेट ने विशेषज्ञों की कमेटी की रिपोर्ट पर कनाडा की कंपनी से बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान खरीदने का फैसला किया है। इसकी कीमत 233 करोड़ रुपए होगी।

 

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *