मध्य प्रदेश

एक बार गलती हो जाए तो दोबारा न हो.. MP के सांसद-विधायकों को गृहमंत्री अमित शाह की नसीहत, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को एमपी के सांसद-विधायकों को गलत बयानबाजी न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा- एक बार गलती हो जाती है, लेकिन दोबारा न हो। शाह ने ये बातें पचमढ़ी में आयोजित भाजपा सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में कही।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संबोधन के बाद शाह भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

अटल वाटिका में पौधारोपण
इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है।

दिग्विजय ने कसा तंज
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग पर कहा कि कैसे खाओ और कैसे खिलाओ इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उधर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की कार्यपद्धति का एक अंग है। उसी दृष्टि से हम लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। तीन दिन तक मंत्रिमंडल के यहां होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक कार्यप्रणाली है। इसके जरिए सरकार के कामकाज चलते रहते हैं।

प्रशिक्षण वर्ग एक मंत्र- बीजेपी सांसद
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा प्रशिक्षण वर्ग से जनप्रतिनिधियों में, कार्यकर्ताओं में गुणात्मक परिवर्तन होता है। इससे पार्टी की रीत,नीत, चाल, चरित्र और चेहरे काफी सुधार होने की गुंजाइश रहती है। ये एक मंत्र है प्रशिक्षण वर्ग। जिस प्रकार रोज मंत्र का जाप किया जाता है। ठीक वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को जागृत करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती रहती है।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *