मध्य प्रदेश

पीएम बनने के बाद पहली बार भोपाल में रूकेंगे पीएम मोदी, सांसदों और विधायकों को देंगे मंत्र, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 23 फरवरी को भोपाल में रात्रि विश्राम करेंगे। वे भाजपा सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे राजभवन में रुकेंगे। अगले दिन GIS का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली लौट जाएंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। वह कुशाभाऊ कॉन्वेशन हॉल में सांसद और विधायकों से मिलेंगे।

23 फरवरी को पीएम मोदी आएंगे एमपी
पीएम मोदी 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश में रात्रि विश्राम होगा। 23 फरवरी को छतरपुर में बागेश्वर धाम ट्रस्ट द्वारा निर्मित कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। उसी दिन भोपाल में भाजपा के 29 सांसदों, 166 विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में दो घंटे चलेगी।

पीएम मोदी ने दो घंटे की बैठक के लिए सहमति दी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि- हमें खुशी है कि 23 और 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर होंगे। उन्होंने आगे कहा कि- 23 फरवरी को वे छतरपुर में एक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। शर्मा ने बताया कि भोपाल में GIS के उद्घाटन के दौरान विधायकों ने प्रधानमंत्री से मिलने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री सचिवालय से प्रधानमंत्री के साथ विधायकों की बैठक का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रधानमंत्री ने दो घंटे की बैठक के लिए सहमति दे दी है।

पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है मीटिंग
यह बैठक पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राज्य के विकास और आगामी चुनावों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री सीधे जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेंगे। यह भी माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी विचार किया जाएगा। GIS यानी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के नए अवसर तलाशे जाएंगे। इस सम्मेलन से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी, ऐसा माना जा रहा है।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *