मध्य प्रदेश

सिंधिया मोहन की जोड़ी दिलाएगी बंपर रोजगार: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से खिलेंगे युवाओं के चेहरे, एमपी के ग्वालियर में होगा हजारों करोड़ का निवेश

उमाकांत त्रिपाठी। ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू हो गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कॉन्क्लेव की शुरुआत की। मध्यप्रदेश में 6 महीने में ये तीसरा कॉन्क्लेव है। इससे पहले जुलाई में जबलपुर और फरवरी में उज्जैन में कॉन्क्लेव हो चुके हैं। उज्जैन और जबलपुर के मुकाबले ग्वालियर के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों की दिलचस्पी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि देश के 7 बड़े रोड कॉरिडोर ग्वालियर-चंबल रीजन से होकर या इसके पास से गुजरते हैं।

9 सेक्टर के इंडस्ट्री प्रमुखों ने ग्वालियर-चंबल रीजन में अपने उद्योग लाने की दिलचस्पी दिखाई है। गोदरेज कंपनी ग्वालियर में साढ़े 400 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है। पर्सनल केयर के बाद अब होम केयर और हेयर केयर में एक्सटेंशन के लिए ग्वालियर के मालनपुर में आज नई यूनिट शुरू होने जा रही है।

हजारों युवाओं को रोजगार
इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे। कॉन्क्लेव से पहले मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पशु रक्षा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉन्क्लेव में 28,788 रोजगार देने के लिए रोडमैप बनाया गया है। इसके 24 प्रस्ताव सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने पेश किए जाएंगे। मुख्यमंत्री वर्चुअली औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन कर इन्वेस्टर्स को जमीन भी आवंटित करेंगे।

गोदरेज कंपनी ने किया बड़ा निवेश
गोदरेज कंपनी ग्वालियर में साढ़े 400 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है। कंपनी की तरफ से कॉन्क्लेव में आए एचआर पर्सन अमित बहल ने कहा- गोदरेज फिलहाल पर्सनल केयर, होम केयर और हेयर केयर में काम कर रही है। पर्सनल केयर के बाद अब होम केयर और हेयर केयर में एक्सटेंशन के लिए ग्वालियर के मालनपुर में आज नई यूनिट शुरू होने जा रही है।

ग्वालियर को आगे बढ़ाएंगे- सिंधिया
मध्‍यप्रदेश स्‍टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीएसआईडीसी) रीजनल कॉन्क्लेव में बड़ी संभावनाएं देख रहा है। एमपीएसआईडीसी, मोहना में 200 हेक्टेयर, गुरावल में 30, चैनपुरा में 337 जबकि मालनपुर के पास मवई में 207 हेक्टेयर जमीन में इंडस्ट्रीज एरिया डेवलप करने जा रहा है। कॉन्क्लेव में आने वाले उद्योगपतियों को यहां भी जमीन आवंटित हो सकेगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया ​कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने कहा-ग्वालियर आज निवेशकों के स्वागत और नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में हम सब ग्वालियर को आगे बढ़ाएंगे।

 

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *