मध्य प्रदेश

इंदौर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह: MP की आर्थिक राजधानी में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड 11 लाख पौधे, शंख बजाकर शुरू हुआ अभियान

उमाकांत त्रिपाठी।दौर में रविवार को रिकॉर्ड 11 लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। कार्यक्रम BSF रेवती रेंज पर सुबह 6 बजे शंख बजाकर शुरू हो गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तय समय से आधा घंटा लेट दोपहर 12.30 बजे इंदौर आए। गृहमंत्री रेवती रेंज स्थित बीएसएफ ग्राउंड में मां के नाम पौधा रोपा।
दोपहर करीब दो बजे शाह शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे।

शाह बोले
गृह मंत्री शाह ने कहा कि अब इंदौर का नाम पौधारोपण के लिए भी जाना जाएगा। पौधा लगाना आसान है, उसे पाल कर बड़ा करना चुनौतीपूर्ण है। एक मिसाल देते हुए कहा कि 10 कुओं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ी के बराबर एक तालाब। 10 तालाब के बराबर एक पुत्र और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है।
बता दें कि यदि शाम 7 बजे तक इंदौर में 9.26 लाख पौधे रोपे गए तो यह वर्ल्ड होगा। इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। पिछला रिकॉर्ड 2023 में असम के नाम है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का उद्बोधन शुरू
भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू किया संबोधन। सभी अतिथियों का किया स्वागत।

 

नई शिक्षा नीति के पीएम के संकल्प को धरातल पर लाया मप्र- उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
मप्र में पीएम नरेन्द्र मोदी की नई शिक्षा नीति के संकल्प को धरातल पर उतारने का काम पूरी तेजी से चल रहा है। आजादी के 75 साल बाद नई शिक्षा नीति के जरिए 2047 तक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना हमारा संकल्प है। आने वाले समय में मप्र नई चमक बिखेरेगा। सीएम मोहन यादव जी ने इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश में 55 पीएम एक्सिलेंस कॉलेज प्रारंभ करने का काम किया है। इसके साथ ही पीएम के एक पेड़ मां के नाम संकल्प के तहत हमने प्रत्येक कॉलेज कैंपस में विद्या वन स्थापित करने का निर्णय लिया है।
अभी

जीएसीसी में स्वीकृत योजनाओं का शाहर ने रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया
जीएसीसी में एक्सिलेंस कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद कुल 561 करोड़ रुपए की सुविधाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें विमानन व स्किल आधारित पाठ्यक्रम सहित कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *