राज्य

पीएम मोदी ने दिव्या गोसाई को भेजा पत्र, लिखी दिल छू लेने वाली बात

उमाकांत त्रिपाठी।गुजरात की 20 साल की आर्टिस्‍ट दिव्‍या गोसाई की आंखें उस वक्‍त चौड़ी हो गईं जब उनके घर एक डाक आई. उन्‍होंने लिफाफे पर एक प्रतीक देखा- यह प्रधानमंत्री कार्यालय का एक पत्र था. जैसे ही उसने पत्र पढ़ा, वह भावनाओं से अभिभूत हो गईं. प्रधानमंत्री के पत्र की शुरुआत हुई, “वडोदरा रोड शो के दौरान आपसे सुंदर तस्वीर उपहार के रूप में प्राप्त करना एक अवर्णनीय आनंद था.

पीएम मोदी से दिव्या की मुलाकात स्पेंन के रोड शो में हुई थी 
दरअसल, 28 अक्‍टूबर को वडोदरा में पीएम मोदी और स्‍पेन के पीएम का रोड शो था. वहीं पर दिव्‍या की मुलाकात पीएम मोदी से हुई थी. जहां भीड़ के बीच वह पीएम मोदी और स्पेनिश पीएम पेड्रो सांचेज की तस्‍वीर बनाकर ले गई थीं. इस उम्मीद पर कि नेताओं का ध्यान इस पर जाएगा. दोनों नेताओं की जब नजर पड़ी तो अपने वाहन से बाहर निकले और अपने स्कैच प्राप्त करने के लिए उनकी ओर चले गए.

पीएम मोदी का पत्र पढ़कर दिव्या का हृदय भरा गर्व से 
पीएम मोदी ने पत्र में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि- वह उसी समर्पण और परिश्रम के साथ कला में योगदान देती रहेंगी. पीएम द्वारा प्रोत्साहन के शब्द पढ़कर दिव्या का हृदय गर्व से भर गया. पीएम मोदी ने दिव्या के लिए लिखा, “मुझे विश्वास है कि हमारे युवा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएंगे. दिव्या ने खुशी और भावना से भर कहा,कि-मुझे हमारे देश की यात्रा का एक छोटी सी योगदानकर्ता, एक विनम्र हिस्सा होने पर बहुत गर्व महसूस होता है.

Related Posts

1 of 288

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *