राज्य

रोड शो में पीएम मोदी को मिली दिव्यांग लड़की, स्पेन के राष्ट्रपति और पीएम मोदी को दिया ये खास गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भारत के दौरे पर हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां दोनों ने मिलकर रोड शो किया. पीएम मोदी और राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के रोड में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों को हुजूम लगा रहा. इसी बीच एक दिव्यांग लड़की ने पीएम मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज को अपने हाथों से बनाई हुई फोटो दी.पीएम मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज का रोड शो का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें रोड शो के दौरान एक दिव्यांग लड़की उन्हें उनकी तस्वीर देती है, को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज दोनों गाड़ी से उतरकर लड़की का धन्यवाद करने के लिए जाते हैं. पीएम मोदी और राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज लड़की से हाथ मिलाते हैं, जिसके बाद वह लड़की वीडियो में बेहद खुश नजर आती हैं.

 

 

जानें- दिव्यांग लड़की ने क्या कहा?
पीएम मोदी राष्ट्रपति श्री पेड्रो सांचेज से मुलाकात करने के बाद लड़की ने कहा कि पहले उन्होंने स्केच लिए और फिर नीचे आए. दोनों ने मुझसे हाथ मिलाए और मुझसे बात की. उन्होंने मुझे धन्यवाद भी कहा,कि- मुझे बहुत खुशी हुई. उन्होंने मुझसे मेरा नाम पूछा और मैं कहां से हूं, यह भी पूछा. उन्होंने मेरा परिचय स्पेन के पीएम से भी कराया. मुझे जब पता चला की वह वडोदरा आ रहे हैं, तो मैंने चार दिन में फोटो बनाकर तैयार की.

पीएम मोदी ने टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने वडोदरा में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि- भारत और स्पेन अपने रिश्तों को नई दिशा दे रहे हैं. C-295 प्रोजेक्ट के चलते कुल 56 एयरक्राफ्ट तैयार किए जाने हैं. इनमें से 16 विमानों की डिलीवरी स्पेन की एयरोस्पेस कंपनी एयरबेस कर रहा है और बाकी के 40 एयरक्राफ्ट को भारत में तैयार किया जाना है. भारत में इन 40 विमानों को तैयार करने की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड को दी गई है.

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

1 of 274

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *