राज्य

वाराणसी को मिलेगी हजारों करोड़ की सौगात: टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 5 घंटे का दौरा करेंगे, जहां वे काशीवासियों को 3200 करोड़ रुपये से अधिक की 17 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 6600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ वाराणसी से किया जाएगा। इस दौरे में पीएम मोदी सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और हरहुआ में शंकरा नेत्रालय का शिलान्यास करेंगे।

 

वाराणसी में होगी भव्य स्वागत की तैयारियां
प्रधानमंत्री मोदी की हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वाराणसी में यह पहली यात्रा है। सिगरा स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, और यहां करीब- 50,000 लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम के स्वागत के लिए शहर भर में ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की व्यवस्था की गई है। बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि- प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। काशीवासी उनका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं। यहां उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जायेगा। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाने के साथ ही पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जायेगा। हिंदुस्तान 2047 तक ज़रूर विकसित भारत बनेगा।

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

1 of 274

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *