राज्य

LIC की ‘बीमा सखी योजना’: पीएम मोदी आज पानीपत में देंगे महिलाओं को सौगात, बढ़ाई गई सुरक्षा

उमाकांत त्रिपाठी।LIC की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए हरियाणा के पानीपत में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि मोदी महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ‘बीमा सखी योजना’ 18-70 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई है, जो दसवीं कक्षा पास हैं.

PM मोदी का यह है दूसरा हरियाणा दौरा
अक्टूबर में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा हरियाणा दौरा होगा. इससे पहले, वह 18 अक्टूबर को पंचकूला में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि- महिला सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप मोदी पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत करेंगे.वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि योजना की शुरुआत के समारोह में करीब एक लाख महिलाएं मोदी का स्वागत करेंगी. पूनिया ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया. इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी ने भी कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था.

रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे-पूनिया
पूनिया ने कहा कि- हमारी सरकार हमेशा से महिला सशक्तीकरण को लेकर गंभीर रही है और यह प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रही है. उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी. अधिकारियों ने बताया कि मोदी भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देंगे. प्रधानमंत्री करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे. अधिकारियों ने बताया कि 495 एकड़ में फैले मुख्य परिसर और छह क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों की स्थापना 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से की जाएगी.

Related Posts

1 of 243

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *