उत्तर प्रदेश

कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव का यू-टर्न, कहा लगनी चाहिए सभी को वैक्सीन

यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अपना 48वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। जन्‍मदिन की खुशियों के बीच एक तरफ जहां बधाई संदेशों का दौर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ उन्‍होंने विरोधियों पर सियासी वार भी किए।

इस मौके पर उन्‍होंने एक बार फिर कोरोना वैक्‍सीन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि सरकार सबसे पहले उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों को वैक्सीन लगवा दें। जो आखिरी बची वैक्सीन हो वो उन्हें लगा दी जाए। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि अगले साल प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। 

उन्‍होंने लोगों से अपील की कि वे कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। कहा कि सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। तीसरी लहर के लिए सरकार को अस्पताल तैयार रखने चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रदेश की जनता को वैक्सीन लगवाए।

भाजपा की प्रदेश और केंद्र दोनों जगह सरकार है। सपा मुखिया ने कहा कि यह वही पार्टी है जिसने करोड़ों रुपये खर्च किया और कहा कि दो डोज जरुरी है। आज यही पार्टी कह रही है कि एक डोज जरुरी है। 

सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। लगातार कोशिश करनी चाहिए की ज्यादा वैक्सीन लगे। तीसरी लहर के लिए सरकार को अस्पताल तैयार रखना चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता को वैक्सीन लगा दें और जब आखिरी वैक्सीन बचे तो मैं तैयार हूं कि हमें भी लगा दें

उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा ने परिणामों को प्रभावित करने की काफी कोशिश की। इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। अब सिर्फ अपना प्रभाव स्‍थापित करने के लिए सरकार ने डीएम और एसपी को खुली छूट दे दी है ताकि वे चुनाव परिणामों को उनके पक्ष में कराएं।

धन और प्रशासनिक ताकत के दुरुपयोग के जरिए चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि जनता ने जिसको बदलाव के लिए वोट दिया था उन्होंने कुछ नहीं किया। भाजपा को चाहिए कि उसने जो वादा किया था उसे निभाए। अपना संकल्‍प पत्र पूरा करे। 

What's your reaction?

Related Posts

मांग में सिंदूर लगाकर घर पहुंची 12वीं में पढ़ने वाली लड़की, मां ने गुस्से में उठा लिया ये कदम, कांप जाएगी रूह

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाला…

6 महीने पहले मिले आशिक के लिए पति-बच्चों को छोड़ फरार हुई पत्नी, सुसाइड नोट लिख हसबैंड ने दी जान

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से झकझोर देने वाला मामला सामने आया…

बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर रहे… I Love Muhammad के पोस्टर पर आ गया सीएम योगी का बयान, सुनिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेआई लव मोहम्मद के…

बॉयफ्रेंड का खुला राज 20 साल की माही ने गंवाई जान, दूसरी लड़की से चक्कर में हुआ कांड, खबर पढ़ दहल जाएंगे

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *