उत्तर प्रदेश

बाबू जगजीवन राम की जयंती पर CM योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, अमृत विचार। अग्रणी दलित नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की आज जयंती है। पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बाबू जगजीवन राम को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ‘सामाजिक न्याय’ के पुरोधा, लोकप्रिय राजनेता बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने वंचित-शोषित समाज के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आजीवन संघर्ष किया। समाज के उत्थान के लिए उनके प्रयास सदैव प्रेरणा-पुंज रहेंगे।

भारतीय जन औषधि परियोजना (CM) की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं।। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना से न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है

बताते चलें कि वर्ष 1908 में आज ही के दिन बिहार में जन्मे जगजीवन राम एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तथा इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री पद पर सेवाएं दी थीं। वह आपातकाल लगाने का विरोध करते हुए कांग्रेस से अलग हो गए थे और फिर जनता पार्टी की सरकार में उप प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

Related Posts

मेरे बाबू को बुलाओ… बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी लड़की टॉवर पर चढ़ी, नीचे उतर तो…

खबर इंडिया की। उत्तरप्रदेश में हाई वोल्टेज तमाशा हो गया जब एक लड़की मोबाइल टावर…

पति ने मायके से ससुराल बुलाया फिर नई दुल्हन पर टूट पड़े घरवाले, चौंकाने वाला मामला

उमाकांत त्रिपाठी।राजधानी लखनऊ में एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर…

1 of 38

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *