उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में सिमौनी गांव के नजदीक एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बबेरू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे सिमौनी गांव के गडरा नाला के नजदीक तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव के रहने वाले महमूद खां (49) ने अपनी बेटी हसीना उर्फ हुस्ना बानो (22) को डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया और घटना को अंजाम देकर वह भाग गया।
उन्होंने बताया कि खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ ने कहा, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महमूद अपनी बेटी की शादी कराना चाह रहा था, लेकिन उसकी बेटी इसके लिए तैयार नहीं थी।” पुलिस ने बताया कि बानो 4 साल पहले कहीं चली गयी थी और तिंदवारी थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर पिता के सुपुर्द कर दिया था।
वहीं, बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) एन.के. नागर ने बताया कि हत्यारोपी पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। नागर ने कहा, “अब तक की जांच में झूठी शान के लिए हत्या किया जाना सामने आया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है।”
- Home
- राज्य
- उत्तर प्रदेश
- कलयुगी बाप ने अपने ही बेटी की पीट-पीटकर हत्या की
कलयुगी बाप ने अपने ही बेटी की पीट-पीटकर हत्या की
Related Posts
Viral Video: ये मेरे पति के साथ बिना कपड़ो के लेटी थी… पत्नी ने दूसरी लड़की के साथ गर्लफ्रेंड को पकड़ा, सड़क पर निकाली परेड
Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…
Bijnor Hotel Viral Video: चार घंटे तक होटल रूम के अंदर पत्नी मना रही थी गैर मर्द के साथ रंगरलियां, दोनों बाहर निकले तो सामने खड़ा था पति
Bijnor Hotel Viral Video बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक होटल के बाहर…
Gold Price Forecast 2026: जंग के बाद 15 हजार सस्ता हुआ सोना, 2026 के आखिर तक 40% महंगा हो सकता है, जानिए खरीदने का सही समय या इंतजार करें
नई दिल्ली: Gold Price Forecast 2026 इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा का प्रमुख…
Nidhi Tiwari Death: MP में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 30 साल की ‘मिस प्रिटी इंडिया’, फेसबुक पर इन फोटो के साथ की थी ये आखिरी पोस्ट
सिंगरौली। वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी कॉन्टेस्ट…
Kanpur Hotel Crime: होटल में दो लड़कियों ने युवक को जंजीर से बांधा, कपड़े उतरवाए, सेक्स के लिए की बर्बरता!
उत्तर प्रदेश के कानपुर में Kanpur Hotel Crime का एक मामला सामने आया है। फीलखाना…
Seva Jyoti Yatra: गुरुग्राम में अमित शाह करेंगे सेवा ज्योति यात्रा का नेतृत्व, 7 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय आयोजन
Seva Jyoti Yatra: उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…
‘मुझे बॉयफ्रेंड के साथ रहना है…’ जिद पर अड़ी 16 साल की लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई, फिर..!
खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में Deoria Mobile Tower से जुड़ा एक…
Jhansi Woman Death Case:बर्थडे पर केक काटा, अगले दिन मौत… आखिर कैसे गई महिला की जान? पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार
Jhansi Woman Death Case: खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के झांसी में 36 साल की महिला…
दोषी करार होते ही बिलख-बिलख कर रोई ‘कातिल’ मुस्कान और प्रेमी साहिल… पुलिस से ये कहा
ख़बर इंडिया की।मेरठ के चर्चित Meerut Blue Drum Murder Case में जिला अदालत ने…
Meerut Murder Case:पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई ये सजा, उम्रकैद-फांसी या 20 साल जेल.. जानिए
Meerut Murder Case: खबर इंडिया की।मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में…














