ऑटो-मोबाइल

रॉयल एनफील्ड ने खराब ब्रेक पार्ट ठीक करने को 26,300 क्लासिक 350 बाइक वापस मंगाई

मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने सोमवार को कहा कि वह ब्रेक पार्ट को ठीक करने के लिए अपनी क्लासिक 350 मोटरसाइकिलों की 26,300 इकाइयों को वापस बुला रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी तकनीकी टीम ने एक हिस्से – मोटरसाइकिल स्विंग आर्म से जुड़ा ब्रेक रिएक्शन ब्रैकेट – में एक संभावित समस्या की खोज की है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से 2021 सिंगल-चैनल एबीएस और रियर ड्रम ब्रेक क्लासिक 350 मोटरसाइकिलों में किया जाता है।

रॉयल एनफील्ड ने कहा कि इससे ब्रेकिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है और ऐसे में ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया।

Related Posts

22 सितंबर को लॉन्च होगा वनप्लस का सबसे सस्ता फोन, जानें फीचर्स, कीमत और बैटरी लाइफ

खबर इंडिया की।स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus एक नया बजट फोन लॉन्च करने की तैयारी…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 4

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *