कल जारी होगा BJP का संकल्प पत्र जारी, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद; इस मुद्दे पर रहेगा फोकस

कल जारी होगा BJP का संकल्प पत्र जारी, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद; इस मुद्दे पर रहेगा फोकस

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (14 अप्रैल) को दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।

इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। पार्टी को अब तक 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमो ऐप के माध्यम से 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख सुझाव मिले हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का घोषणापत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा। साथ ही पार्टी केवल वहीं वादे करेगी, जो पूरे टाइमलाइन में पूरे हो सकें। घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस के साथ “मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047” होगा।

ये है बीजेपी की मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य
भाजपा ने 30 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया था। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष हैं। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक और पीयूष गोयल सह संयोजक हैं। इसके अलावा कमेटी में चार राज्यों के CM भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं। कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।