दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी ने किया ऐसा गंदा काम, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार, सुनकर आपको भी आएगा गुस्सा

खबर इंडिया की। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को मुखानी थाना पुलिस ने ज्योति अधिकारी से दिनभर पूछताछ की, जिसके बाद देर रात उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि ज्योति अधिकारी पर सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे ज्योति अधिकारी को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। ज्योति अधिकारी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का आरोप है कि हाल ही में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्योति अधिकारी ने आपत्तिजनक बयान दिए थे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के समय उन्होंने हाथ में दरांती लहराई थी और कुमाऊं व पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणियां की थीं।

इसके अलावा, उन्होंने कुमाऊं के लोक देवताओं और पारंपरिक मान्यताओं पर भी सवाल उठाए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप है।

इन बयानों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान थाने के बाहर ज्योति अधिकारी के समर्थक भी जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर हथियार लहराना और भड़काऊ बयान देना कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। ज्योति अधिकारी सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा रही हैं और साल 2021 से फेसबुक व यूट्यूब पर सक्रिय रूप से वीडियो बना रही थीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 784

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *