मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

बोनट पर लटका था बाला बच्चन की बेटी का शव, तीन जानें गई, हादसे में बची सिर्फ अनुष्का की जान, जानें उस रात क्या हुआ

खबर इंडिया की। इंदौर में शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की 26 वर्षीय बेटी प्रेरणा बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और उसे चला रहा युवक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वाहन की स्पीड करीब 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार एक डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे की सीट पर बैठी प्रेरणा उछलकर कार के बोनट पर जा गिरीं। बाद में उनका शव वहीं मिला। इस दुर्घटना में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल (25) और उनके दोस्त मानसंधु (26) की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार प्रखर कासलीवाल चला रहा था। अगली सीट पर मानसंधु बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर प्रेरणा और अनुष्का मौजूद थीं। चारों दोस्त कोको फार्म में पार्टी मनाने के बाद इंदौर लौट रहे थे। उसी दिन प्रखर का जन्मदिन भी था।

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के दौरान कार के सभी छह एयरबैग खुल गए, इसके बावजूद तीन लोगों की जान नहीं बच सकी। माना जा रहा है कि अनुष्का इसलिए बच पाईं क्योंकि वे पीछे बाईं ओर बैठी थीं, जबकि टक्कर दाईं तरफ से हुई थी।

टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का CNG मीटर बॉक्स कवर करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। स्टीयरिंग पूरी तरह उखड़कर पैसेंजर साइड में पहुंच गया। वहीं, रूफ रेल्स और सनरूफ का इलेक्ट्रिक पैनल भी बाहर निकल आया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *