अपराधभारतराज्यहेडलाइंस

तांत्रिक विद्या में फंसाकर गैर मर्दों से सेक्स करती थी… गंदे कारनामों पर सस्पेंड हुई लेडी इंस्पेक्टर, कहानी पढ़ चौंक जाएंगे

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को एक कॉलोनाइजर को तंत्र विद्या के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर ने FIR रद्द कराने के बदले व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फंसाने का डर दिखाकर एक लाख रुपए मंथली मांगने लगी।जींद की रहने वाली एक महिला ने DGP को पत्र लिखकर इंस्पेक्टर रचना देवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कोर्ट में चालान पेश करने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ही रचना देवी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। रचना देवी फिलहाल फतेहाबाद में समन ब्रांच में कार्यरत थी।

 

इस मामले में एक निजी चैनल की टीम ने हिसार के ADGP केके राव से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि- यह केस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में है, इसलिए वे कुछ नहीं कह सकते।वहीं, केस के जांच अधिकारी DSP सुमित कुमार ने बताया कि रचना देवी के वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले पीड़ित व्यक्ति के वॉयस सैंपल लिए गए थे। रचना देवी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर हैं।

 

पहले भी सस्पेंड हुई, कुछ समय बाद बहाल
हिसार के आजाद नगर थाने में 9 जून 2025 को एक FIR दर्ज हुई जिसमें एक महिला ने बताया कि उसके पति कॉलोनाइजर और पूर्व जिला पार्षद सदस्य हैं। उनके खिलाफ हिसार में एक मामला दर्ज हुआ था। उस मामले की जांच के दौरान तत्कालीन इंस्पेक्टर रचना ने FIR खारिज करने के बदले उनके पति के साथ जबरन संबंध बनाए और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय तक आर्थिक लूटपाट की।

तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर के आदेश पर महिला को सस्पेंड कर दिया गया था। कुछ समय बाद वह फिर बहाल हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महिला इंस्पेक्टर पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित कर रही है और गवाहों को धमका रही है। डिजिटल सबूत देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है।

अब जानिए महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ क्या शिकायत दी…
नजदीकी बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाए: जींद की महिला ने बताया कि पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं। 2022 में उनकी एक जमीन के मामले में हरियाणा स्टेट इनफोर्समेंट ब्यूरो ने FIR दर्ज की थी, जिसकी जांच अधिकारी रचना देवी थी। इसी दौरान रचना ने उनके पति से नजदीकी बढ़ाई और उनकी आर्थिक स्थिति जानने के बाद पैसे ऐंठने की नीयत से उनके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

तांत्रिक विद्या से अपने वश में किया: महिला ने आरोप लगाया कि रचना ने पति को तांत्रिकों के जरिए अपने वश में कर लिया और उन्हें दिन-रात शराब के नशे में रखने लगी। उसने पति का हमारे पास आना-जाना बंद करवा दिया और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वह उन्हें रेप के झूठे केस में जेल भिजवा देगी।

हर महीने एक लाख रुपए मांगे: शिकायत में आगे कहा कि रचना पति को जबरदस्ती सिरसा, शिमला और कसौली जैसी जगहों पर ले जाती थी, जहां होटलों में खुद को पत्नी बताती। वह पति से हर महीने 1 लाख रुपए की मांग की और उनके क्रेडिट कार्ड से अपने लिए सोने के गहने और कीमती सामान खरीदे।

परिवार को मरवाना चाहती थी: महिला ने आगे कहा कि- मेरे पति की ऑडियो रिकॉर्डिंग और वॉट्सएप चैट से पता चला है कि रचना देवी तांत्रिकों की मदद से मेरा और मेरे बच्चों का मर्डर करवाना चाहती थी, ताकि हमारी पूरी संपत्ति और नकदी हड़प सके।

Related Posts

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

स्कूल जाने का कहकर निकली लड़की कार में आशिक संग रंगरलिया मनाते पकड़ाई, फिर ये हुआ.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 724

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *