उमाकांत त्रिपाठी।Kushboo Sundar Meeting With Prime Minister Modi: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और भाजपा नेता ने खुशबू सुंदर ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने वह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची थीं। इस मुलाकात की तस्वीरें खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया
खुशबू सुंदर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पाेस्ट की, उसमें उनका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। सभी इस मौके पर काफी खुश दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ खुशबू ने एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘दिल्ली में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात हुई। यह हमारे लिए सम्मान की बात है। मेरे पति सुंदर सी और मैंने अपनी बेटी की शादी के लिए प्रधानमंत्री जी को निमंत्रण दिया। उन्होंने भी बेटी और होने वाले दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री जी हमें समय दिया, इसके लिए हम बहुत बहुत आभारी हैं।’
फैंस और सेलेब्स ने खुशबू सुंदर की पोस्ट को किया लाइक
खुशबू सुंदर की साझा की गई पोस्ट को एक्ट्रेस कल्पना और फैंस ने लाइक किया है। साथ ही अभिनेत्री की बेटी को भी आशीर्वाद दिया है, शादी-शुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। फैंस ने भी हार्ट इमोजी शेयर करते हुए खुशबू की इंस्टाग्राम पोस्ट को पसंद किया है।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं खुशबू सुंदर
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 की उन्होंने एक तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’ थी। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण अपने बैनर अवनि सिनेमैक्स के तहत किया था। इसके अलावा वह 2025 की तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘नेसिप्पाया’ में भी नजर आई थीं। अभिनय के साथ-साथ खुशबू राजनीति में भी सक्रिय हैं और वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हुई हैं।














