दिल्लीदुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

भारत-ईयू के बीच मदर ऑफ डील, पीएम मोदी ने किया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया एनर्जी वीक’ कार्यक्रम के दौरान भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत पर दुनिया के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है और आने वाले समय में भारत व यूरोप के करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा।

गोवा में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक के इस नए संस्करण में दुनिया के करीब 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। यह वैश्विक मंच एनर्जी सिक्योरिटी और सस्टेनेबल फ्यूचर जैसे अहम विषयों पर चर्चा के लिए जाना जा रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज सिर्फ ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने वाला देश नहीं है, बल्कि एनर्जी डेवलपमेंट और ग्रीन ट्रांजिशन में भी नेतृत्व कर रहा है।

भारत-EU व्यापार समझौते पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह डील दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है। यह समझौता वैश्विक GDP के लगभग 25 प्रतिशत और ग्लोबल ट्रेड के करीब एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। पीएम मोदी के मुताबिक, यह केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह डेमोक्रेसी, रूल ऑफ लॉ और साझा मूल्यों के प्रति भारत और यूरोप की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।

पीएम मोदी ने यह भी रेखांकित किया कि भारत आज सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन, रिन्यूएबल एनर्जी और इनोवेशन पर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। भारत का लक्ष्य न केवल अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि दुनिया को एक स्थायी और सुरक्षित भविष्य की दिशा में ले जाना भी है।

इंडिया एनर्जी वीक जैसे मंच यह संदेश देते हैं कि भारत अब वैश्विक ऊर्जा नीति और आर्थिक सहयोग के केंद्र में अपनी मजबूत भूमिका निभा रहा है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *