दुनियान्यूज़स्वास्थ्य

कोरोना के नाम पर लगा दी कुत्तों वाली वैक्सीन, लगाया गया भारी जुर्माना

इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है। रोज हजारों लोगों की जान जा रही है। सभी देशों की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि किसी तरह सभी लोगों तक वैक्सीन पहुंचाई जाए। लेकिन अगर आपको पता चले कि कुछ लोगों को कोरोना वैक्सीन के नाम पर कुत्तों का वैक्सीन लगा दिया गया है, तो आपको कैसा लगेगा? सुनने में तो अटपटा लग रहा है, लेकिन एक ऐसा ही मामला सामने आया है चिली से। जहां एक डॉक्टर ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर कुत्तों को लगाने वाली वैक्सीन इंसान को लगा दी।

फाइल
फाइल

दरअसल यह पूरा मामला उत्तरी चिली का है जहां स्वास्थ्य अधिकारियों ने दो पशु चिकित्सकों पर जुर्माना लगाया है। उनपर आरोप लगे हैं कि वे कोरोना से बचाव के नाम पर लोगों को कैनाइन के टीके दे रहे थे जो कुत्तों को लगाए जाते हैं। एंटोफगास्टा प्रांत के उप स्वास्थ्य सचिव रोक्साना डिआज़ ने बताया कि उनकी एजेंसी के कार्यकर्ता एक जानकारी मिलने पर कलमा शहर में मारिया फर्नांडा मुनोज की पशु चिकित्सा क्लीनिक पर पहुंचे। वहाँ लोगों ने मास्क नहीं पहने थे पूछने पर पता चल कि उन्हें टीका लगाया गया है जिसके बाद उन्हें अब मास्क की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि वे जिस टीके की बात कर रहे थे वह कुत्तों की वैक्सीन थी।

फाइल
फाइल

इससे पहले भी मुनोज ने एक सरकारी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कुत्तों को लगाए जाने वाली वैक्सीन पहले खुद ली है और अपने स्टाफ को भी दी है। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद वे बिलकुल ठीक हैं।

इधर, रोक्साना डिआज़ ने बताया कि- सच ये है कि ये वैक्सीन बेहद खतरनाक है। डिआज ने बताया कि मुनोज के अलावा एक अन्य पशु चिकित्सक कारलोस पारडो भी इस वैक्सीन का प्रचार कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग ने पारडो पर 9200 डॉलर और मुनोज पर 10,300 डॉलर का जुर्माना लगाया है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 870

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *