अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

शादी के लिए घर से भागे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, फिर जंगल में मिली लड़की की लाश, जानें क्या हुआ

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के भानपुर रोड पर धान के खेत में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने का एसपी ने खुलासा करते हुए दिलीप कुमार अग्रहरि को अरेस्ट किया है. उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद किया है. इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया. मृतिका शादीशुदा थी उसका एक बेटा है. फिर भी इसका दिलीप अग्रहरि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतिका के पेट में उस में आशिक का बच्चा था जिसको लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. बता दें कि बीते 20 नवंबर को रूधौली थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला था. महिला को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतरा गया था.

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
शव के पास से महिला का बच्चा भी मिला था, जिसको पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया. महिला की पहचान आधार से हुई और उसके बांसी स्थित पति से पुलिस ने संपर्क किया. पुलिस की सर्विलांस, फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम ने जब घटना की जांच शुरू की तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याभियुक्त की पहचान की गई. पुलिस ने अभियुक्त दिलीप अग्रहरि को बांसी के आमी नदी के पुल से अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में हत्याभियुक्त ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

महिला घर से भागने का बना रही थी दबाव
उसने बताया कि- उसका मृतिका के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला की शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी था. इसी दौरान उसका भी बच्चा उसके गर्भ में ठहर गया, जिसके बाद उसकी प्रेमिका लगातार घर से भागने का दबाव बनाने लगी. जिसके बाद उस ने इस हत्याकांड की प्लानिंग की. उसको घर से भगाने के बहाने बुलाया. वह अपने बेटे के साथ आई. उसके बाद उस के गले पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को छुपाने के लिए शराब की बोतल, पानी की बोतल और उस के कपड़े फाड़ दिए ताकि पुलिस इस घटना को रेप और मर्डर समझे.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
एसपी अभिनंदन ने बताया कि- पुलिस और सर्विलांस की टीम ने इस घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त दिलीप कुमार को अरेस्ट कर लिया है. उस की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी इस की पहचान कर ली गई है. घटना से पहले यह मृतिका के साथ था, इस के खिलाफ धारा 103(1), 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

शादी समारोह में बार-बालाओं ने किया अश्लील डांस, बिना खाना खाए वापस लौट गए बाराती, फिर..

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने…

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *