न्यूज़

बाली में नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के बीच बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री माननीय ऋषि सुनक के साथ बैठक की।

यह दोनों राजनेताओं के बीच पहली बैठक थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री माननीय ऋषि सुनक को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

दोनों राजनेताओं ने विस्तृत भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति और भविष्य में आपसी संबंधों के लिए रोडमैप 2030 की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों राजनेताओं ने जी20 और राष्ट्रमंडल सहित द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय फोरम में साथ मिलकर काम करने के विशेष महत्व की सराहना की।

इस बैठक के दौरान आपसी सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे कि व्यापार, गतिशीलता, रक्षा और सुरक्षा पर चर्चा हुई।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *