क्रिकेट

बदल जाएगा टी20 विश्व कप 2024 का फॉर्मेट, ये होंगे बड़े बदलाव

टी 20 वर्ल्ड कप 2022 समाप्त हो गया है। उसके बाद से ही ICC ने टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियां शुरु कर दी है।  बताया जा रहा है कि 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में कई बदलाव जाएंगे।

आपको बता दें कि 2024 का टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) होस्ट कर रहे हैं। जिसमें 20 टीमों के भाग लेने की संभावना है।

सुत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार 20 टीमों वाला टूर्नामेंट नॉकआउट समेत तीन स्टेज में खेला जाएगा. सभी टीमों 20 टीमों को 4-4 के कुल 5 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेगी.

इसके बाद फिर सभी आठ टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

इस तरह देखा जाए तो 2024 का टी20 वर्ल्ड कप इस टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में काफी अलग होगा और उसमें क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा.

हालिया टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी. वहीं, 4 चार टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में जगह बनाई थी.

Related Posts

चैंपियंस ट्ऱॉफी का शेड्यूल जारी: कब होगा इंडिया-पाक का महामुकाबला, नोट कर लें ये तारीख

खबर इंडिया की।आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का इंतजार खत्म हो चुका है.…

1 of 51

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *