मनोरंजन

पहली बार कंगना रनौत ने की किसी की तारीफ, सोशल मीडिया पर जमकर सराहना

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। अक्कर उनके निशाने पर अपने ही इंडस्ट्रीज के लोग रहते हैं। उन्होंने कई दफा बॉलीवुड पर भाई-भतीजावाद का आऱोप लगाया है। बहुत कम ऐसा होता है कि कंगना किसी के काम की तारीफ करती है वो भी अपने ही इंडस्ट्री के लोगों की।

लेकिन उन्होंने एक अभिनेत्री की जमकर तारीफ की है वो भी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर। उन्होंने जिसकी तारीफ की है वो है तब्बू।

कंगना रनौत ने बॉलीवुड की एक हिरोइन के काम की सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध दिए. कंगना ने बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस तब्बू की जमकर तारीफ की है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा कि तब्बू ने ही बॉलीवुड को बचाया है. 

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहा है, ‘भूल भूलैया 2 और दृश्यम 2 इन दो ही फिल्मों ने इस साल बेहतरीन काम किया है…और इन दोनों ही फिल्मों में सुपरस्टार तब्बू जी लीड रोल में थीं. उनके टैलेंट और निरतंरता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है लेकिन 50 पार करने बाद वह अपने स्टारडम के चरम पर हैं जो कमाल की बात है. वे अकेले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचाने में जी जान से लगी हैं। कंगना ने ये भी कहा कि तब्बू हमेशा ही उन्हें प्रेरित करती हैं. 

कंगना ने दृश्यम 2 में तब्बू के काम की खूब तारीफ की है। तारीफ करते हुए लिखा कि ”मुझे लगता है कि महिलाएं अपने काम को लेकर जो समर्पण दिखाती हैं उसके लिए वह काफी कुछ डिजर्व करती हैं…प्रेरणा…’. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड में बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला चला है. ऐसे में दृश्यम 2 की सफलता फ्रेश एयर की तरह है. दृश्यम 2 की सफलता बताती है कि लोगों को चमक-धमक, फैंसी लोकेशन और बड़े सितारों से ज्यादा फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले में दिलचस्पी है. तीन ही दिनों में दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. 

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 67

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *