एक क्रिकेट के भगवान हुए सचिन तेंदुलकर दूसरे फुलबॉल के भगवान हुए लियोनेल मेस्सी। दोनों ने वर्ल्ड कप जिताकर अपने देश का मान बढ़ाया। फुटबॉल के भगवान को वर्ल्ड कप की ट्राफी उठाते देखकर सबस ज्यादा खुश सचिन तेंडुलकर हुए। लगा जैसा उनका सपना पूरा हो गया। हम आने वाली पीढ़ियो को ये गर्व से बता पाएंगे कि हमने दो-दो भगवानों को देखा है एक फुटबॉल क भगवान दूसरे क्रिकेट के भगवान।
आखिरी क्षणो में लियोनेल मेस्सी का विश्व कप जीतने का सपना पूरा हो गया। इसे पूरा करने के लिए दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों में भगवान से दुआ की। उन लाखों प्रशंसकों की दुआ कबूल हो गई। केरल से लेकर कश्मीर तक भारत भर में और ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक दुनिया के हर कोने में इस फाइनल मैच के नतीजों ने पूरी दुनिया को मेस्सी के रंग में रंग दिया. काफी रोमांचक और शानदार फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा कर लिया।
गौरतलब है कि फाइनल मैच का रोमांच इतना चरम पर था कि दो बार मैच रेफरी को एक्स्ट्रा टाइम में मैच को ले जाना पड़ा लेकिन उसमें भी दोनों टीम गोल नहीं कर पाई. जिसके बाद आखिर में शूटआउट से परिणाम निकाला गया जिसमें किस्मत ने अर्जेंटीना का साथ दिया. बता दें कि विश्व कप के खत्म होने पर खिलाड़ियों को अवार्ड्स से भी नवाजा गया.
पहले तो मैच को ऑफिशियल रेफरी को मेडल देकर उनका सम्मान किया गया , फिर दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया. इसके बाद उन पुरस्कारों की घोषणा की गई जो विश्व कप में शानदार परफॉर्मेंस के लिए दी जाती है. वहीं, व्यक्तिगत अवार्ड्स के बाद मेस्सी को फीफा विश्व कप की ट्रॉफी उठाने का मौका मिला।
गोल्डन बूट अवॉर्ड- फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे को दिया गया. यह अवार्ड्स टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के लिए दी जाती है. कीलियन एम्बाप्पे ने इस बार टूर्नामेंट में 8 गोल करने में सफल रहे, बता दें कि एम्बाप्पे विश्व कप टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल में हैट्रिक गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बने हैं.
गोल्डन ग्लव्स अवार्ड- अर्जेटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को दिया गया. एमिलियानो मार्टिनेज ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्मेंस किया और अपनी टीम के लिए अहम मैचों में कई गोल को बचाने में सफलता हासिल की थी. फाइनल में भी मार्टिनेज ने 2 गोल ऐसे समय में बचाया जिसने मैच का पासा पलट कर रख दिया था.
गोल्डन बॉल पुरस्कार- मेस्सी, मेस्सी टूर्नामेंट के सर्वेश्रेष्ठ प्लेयर साबित हुए. इस पूरे टूर्नामेंट में मेस्सी ने 7 गोल करने में सफलता पाई. बता दें कि गोल्डन बॉल पुरस्कार दो बार मेस्सी को मिला है और वो ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के इकलौते फुटबॉल प्लेयर्स हैं.
सबसे यंग प्लेयर का खिताब – एंजो फर्नांडीज (अर्जेटीना)
फीफा विश्व कप 2022 विजेता ट्रॉफी- अर्जेंटीना














