मनोरंजन

सलमान और दिशा पाटनी की केमेस्ट्री, ‘सीटी मार’ गाने का पोस्टर रिलीज

कुछ दिन पहले ही राधे के मेकर्स ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का ट्रेलर जारी किया है। जिसका इतंजार सल्लू के फैंस पिछले साल से ही कर रहे थें। ट्रेलर में सलमान खान के सुपरहिट एक्शन और दमदार डायलॉग देखने को मिले।

अब इस फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान और दिशा पाटनी के गाने ‘सीटी मार’ की झलक भी देखने को मिली है। तो दिशा पाटनी ने देर न करते हुए ‘सीटी मार’ गाने का पोस्टर भी शेयर कर दिया है।

दिशा ने राधे के ‘सीटी मार’ गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘अपनी वॉल्यूम को बढ़ा लो और हो जाओ तैयार क्योंकि अब आएगा, राधे और दिव्या का सीटी मार गाना।’ हालांकि एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी तो दे दी कि यह गाना जल्द आने वाले हैं लेकिन गाने की रिलीज डेट का खुलासा अभी तक नहीं किया है। दिशा के इस लुक को देखने के बाद फैंस कमेंट्स करते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान और दिशा पाटनी के अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 13 मई के दिन सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। रणदीप हुड्डा इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट विलेन के रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म को सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर बनाया है।

फैंस सलमान खान और दिशा पाटनी की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री को बड़े परदे पर एक बार फिर से देखने के लिए भी बेताब हैं। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान और दिशा पाटनी का एक किसिंग सीन भी है। इस सीन को देखने के बाद उनके कई फैंस ने कहा कि सलमान खान ने ऑनस्क्रीन किसी को ना किस करने की अपनी कमिटमेंट को तोड़ दिया है।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 64

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *