क्या नितिन गडकरी के काम से आप भी प्रभावित हैं… उनके हाजिरजबाबी के आप भी कायल हैं… आपको भी लगता है कि नितिन गडकरी में कुछ तो बात है… कोई तो ऐसी खासियत जरुर है जो आपको गडकरी के पास खींच ले आती है… उनके सुनाए गए किस्से कहानियों में आपको अपनापन लगता है… तो ये वीडियो आज आपको अंत तक देखनी चाहिए…
आज हम नितिन गडकरी के उस पहलू की चर्चा करने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने पता लगाने की बहुत कोशिश की होगी… लेकिन ना ही आपने कहीं पढ़ा होगा ना ही आपने कभी देखा होगा… आप भी सोच रहे हैं कि जब उनके बारे में सारी जानकारियां पहले से ही दस्तावेजों और इंटरनेट पर मौजूद है तो फिर हम आपको नया क्या दिखाने जा रहे हैं… नया क्या बताने जा रहे हैं…
तो पहले आप हमारे कुछ सवालों का जबाब दे दीजिए सवाल नंबर एक क्या आपको पता है कि अभी आप हमें जहां देख रहे हैं उस यूट्यूब और फेसबुक से लोग पैसे भी कमाते हैं अगर आपका जबाब हां है तो ये भी कॉमेंट करके बताईए कि आपके हिसाब से एक आदमी यूट्यूब से कितने पैसे कमा सकता है…. फटाफट कॉमेंट बाक्स में बताइए…
अब हम मुद्दे पर आते हैं… एक गीत है ‘दुनिया ने हमको दिया क्या, दुनिया ने हमसे लिया क्या? ये गीत नितिन गडकरी को काफी पसंद है… इसे गडकरी ने जीवन का एक मूल मंत्र बना लिया है… वे अपने आय का एक हिस्सा गरीबों की मदद के लिए दे देते हैं और यही मंत्र अपने परिवार को भी दे रखा है… अब जरा ये भी जान लीजिए कि हम इतनी राम कहानी क्यों बना रहे हैं… आपको इतना क्यों समझा रहे हैं…
दरअसल नितिन गडकरी ने भी यूट्यूब पर अपना एक चैनल बना रखा है… चैनल का नाम भी नितिन गडकरी ही है… सब्सक्राइबर हैं लगभग 4 लाख 60 हजार… जहां भी जाते हैं… जो भी करते हैं… सब यूट्यूब पर डाल देते हैं… इसके अच्छे खासे व्यूज भी आते हैं… और उनसे पैसा भी आता है… लेकिन कितना आप ये जानना चाहते हैं… एक बार अंदाज लगाईए… फिर आपको हम बताते हैं…
कुछ दिन पहले नितिन गडकरी एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे… वहां उन्होंने कहा कि वो अपने भाषणों और कार्यक्रमों को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करवा देते हैं…. इसके अच्छे खासे व्यूज भी आते हैं… जब इससे आए व्यूज से मिले पैसो की बात गडकरी ने की तो वहां बैठे सारे लोग दांतों तले उंगलियां दबा लिए…
उन्होंने बताया कि उन्हें महीने में करीब 3 लाख रुपये आते हैं… जिसका इस्तेमाल वो गरीबों की मदद के लिए इस्तेमाल करते हैं… इस तरह से गडकरी ने ये किस्सा सुनाकर वहां बैठे सभी लोगों का दिल जीत लिया…














