न्यूज़

उपराष्ट्रपति ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

पराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने नव वर्ष-2023 के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा,

“नव वर्ष- 2023 के शुभारंभ पर देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

उल्लास का यह पल हमारे लिए देश की प्रगति यात्रा को सुनिश्चित करते हुए अपने प्रयासों को नए जोश और उत्साह के साथ जारी रखने का एक अवसर भी है।

आइए, हम नव वर्ष का स्वागत भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ करें।

प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करता हमारा राष्ट्र आज प्रगति, अवसरों और निवेश का एक पसंदीदा वैश्विक केंद्र बन कर उभरा है।

आइए, अपने जीवन में शांति, स्वास्थ्य, सौहार्द और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हम सब मिल कर साझा प्रयास करें।”

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *