न्यूज़

निर्वाचन आयोग दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत निर्वाचन आयोग 23-24 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में ‘प्रौद्योगिकी का उपयोग और चुनाव निष्ठा’ विषय पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। दिसंबर, 2021 में वर्चुअल रूप में आयोजित ‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’ के बाद ‘चुनाव निष्ठा’ की स्थापना की गयी थी, जिसके समूह का नेतृत्व ईसीआई कर रहा है। इस समूह का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अक्टूबर – 01 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में ‘चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता’ विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें 11 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। समापन सत्र की अध्यक्षता भारत के चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पाण्डेय करेंगे। भारत के चुनाव आयुक्त श्री अरुण गोयल पहले तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करेंगे। ईसीआई ने, ‘चुनाव निष्ठा’ पर समूह के नेतृत्व के रूप में, एक सहयोगी दृष्टिकोण अपनाया तथा ग्रीस, मॉरीशस और आईएफईएस को समूह के सह-नेतृत्व के लिए आमंत्रित किया। ईसीआई ने दुनिया भर में ईएमबी और चुनाव संचालन करने वाले सरकारी समकक्षों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय चुनाव प्रणाली प्रतिष्ठान और अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए को आमंत्रित किया है।

अंगोला, अर्जेंटीना, अर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, चिली, क्रोएशिया, डोमिनिका, फिजी, जॉर्जिया, इंडोनेशिया, किरिबाती, मॉरीशस, नेपाल, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस और सूरीनाम सहित 17 देशों/ईएमबी से लगभग 43 प्रतिभागियों तथा आईएफईएस, अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 06 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। नई दिल्ली स्थित कई विदेशी मिशन के प्रतिनिधियों के भी सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *