वायरलस्वास्थ्य

कोरोना काल के ‘हनुमान’, 1400 किमी से लाया दोस्त के लिए ऑक्सीजन

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रखा है। यह इतना जानलेना हो गया है कि रोज हजारों जिंदगियां अपनी आगोश में ले रहा है। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को भर्ती करने से कतरा रहे हैं। इसके चलते रोज लोग मर रहे हैं। इन सबके बीच दोस्ती और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक शख्स ने जो किया वह काफी सराहनीय है।

आपको बता दें कि 38 साल के स्कूल टीचर देवेंद्र, अपने दोस्त रंजन अग्रवाल के लिए एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर झारखंड के बोकारो से नोएडा पहुंचे। लगभग 24 घंटों तक 1400 किलोमीटर गाड़ी चलाकर वह दोस्त की मदद को पहुंचे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार देवेंद्र को रास्ते में एक बार बिहार और एक बार यूपी पुलिस ने रोका लेकिन मामला समझने के बाद उन्हें जाने दिया गया।

बोकरो में भी ऑक्सीजन सिलेंडर मिलना इतना आसान नहीं था। फिर देवेंद्र ने शहर में कई ऑक्सीजन प्लांट और सप्लायर से पता किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें फिर से खाली सिलेंडर ही मिल सकेगा। आखिर में वह बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में झारखंड स्टील ऑक्सीजन प्लांट के संचालक तक पहुंचे। तकनीशियन ने उन्हें पूरा सिक्योरिटी डिपॉजिट लेकर सिलेंडर देने पर सहमति जताई। उन्हें 10000 का सिलेंडर और 400 की ऑक्सीजन मिली। देवेंद्र ने बताया कि उनके दोस्त अब बेहतर हैं और जल्द डिस्चार्ज हो जाएंगे।

Related Posts

मामा से एकतरफा प्यार, शादी की जिद, एमपी में टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, ये वादा कर नीचे उतारा

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

1 of 31

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *