हेडलाइंस

नरेंद्र मोदी की चाची का कोरोना से निधन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। आपको बता दें कि नर्मदाबेन मोदी कोरोना से संक्रमित थीं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हो रही थी। जिसके कारण आज आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने एक निजी चैनल पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि  “हमारी चाची नर्मदाबेन को 10 दिन पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण उनकी स्थिति बिगड़ने लगी. ‘उन्होंने अस्पताल में ही अपनी आख़िरी सांसें लीं’। प्रह्लाद मोदी ने बताया कि नर्मदाबेन के पति जगजीवनदास प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनका कई साल पहले ही देहांत हो चुका है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 487

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *