न्यूज़

बिहार में एक बड़ी घटना को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया

बिहार में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घटना अंजाम देने से रोक दिया है। सुरक्षाबलों ने अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है और छापेमारी कर बड़े साजिश का खुलासा कर दिया है। बिहार से निर्माणाधीन अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी। इस बात की भनक सुरक्षा एजेंसियों को लग गईं। इसके बाद बेहद सधे तरीके से NIA की टीम ने शुक्रवार की रात बिहार में धावा बोल दिया। छापेमारी में 8 लोग NIA के हत्थे चढ़ गए जिसमें बदनाम संगठन PFI का सरगना रियाज मारूफ भी शामिल है। इस दौरान इन सबसे पूछताछ भी की गई। NIA की टीम ने छापेमारी को चकिया थाना के कुंअवा गांव में अंजाम दिया। इस दौरान 8 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम भी NIA के साथ थी।

पूर्वी चंपारण में NIA की रेड

शुक्रवार की देर रात NIA की टीम ने कुंअवा गांव में सघन छापामारी कर आठ लोगो को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए पटना ले गई। आपको बता दें कि इसी 31 जनवरी को नेपाल के जनकपुर धाम के गंडकी नदी से चले शालिग्राम पत्थर को पूर्वी चम्पारण के रास्ते अयोध्या ले जाया गया। पूर्वी चम्पारण के चकिया होकर शालिग्राम के गुजरते समय सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो कॉल कर धमकी देने का एक वीडियो सामने आया।

वीडियो में अयोध्या राम मंदिर उड़ाने की बात

जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में PFI का सरगना रियाज मारूफ भी शामिल है। रियाज तका नाम पिछले साल पटना के फुलवारीशरीफ में PFI के ट्रेनिंग सेन्टर चलाने में भी सामने आया था। उस दौरान भी NIA की पटना, लखनऊ और दिल्ली की टीम ने चकिया के कुंअवा गांव में छापेमारी की थी, लेकिन रियाज मारूफ उनके हाथ नहीं आया। हालांकि इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *