न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्पेन के प्रधानमंत्री श्री पेड्रो सांचेज़ से टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों राजनेताओं ने आपसी हितों के अनेक द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने वर्तमान की द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की और हाल में हुये उच्चस्तरीय आदान-प्रदान तथा रक्षा, आर्थिक व वाणिज्यिक सेक्टरों में बढ़ते सहयोग पर संतोष प्रकट किया। दोनों राजनेता डिजिटल अवसंरचना, जलवायु सम्बंधी कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा अंतरण और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमत हुये।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने स्पेनी समकक्ष को जी-20 के लिये भारत की प्राथमिकताओं से अवगत कराया, जिसके तहत भारत वसुधैव कुटुम्बकम् (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) के सिद्धांत के आधार पर एकात्म की भावना को प्रोत्साहन देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री सांचेज़ ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत उसके द्वारा की जाने वाली पहलों को पूरा समर्थन दिया।

दोनों राजनेताओं ने निरंतर संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *