न्यूज़

INS त्रिकंद ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास 23 में हिस्‍सा लिया

आईएनएस त्रिकंद 26 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक खाड़ी क्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास/कटलैस एक्सप्रेस 2023 (आईएमएक्स/सीई-23) में हिस्‍सा ले रहा है। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और क्षेत्र में समुद्री लेन को समुद्री वाणिज्य के लिए सुरक्षित रखना है।

आईएमएक्स/सीई-23 विश्‍व के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यासों में से एक है। यह भारतीय नौसेना की पहली आईएमएक्स सहभागिता है, यह दूसरे अवसर को भी चिन्हित करता है जहां सीएमएफ द्वारा आयोजित अभ्यास में एक भारतीय नौसेना जहाज हिस्‍सा ले रहा है। इससे पहले, 22 नवंबर को आईएनएस त्रिकंद ने सीएमएफ के नेतृत्व वाले ऑपरेशन सी स्वॉर्ड 2 में भाग लिया था।

सी स्वॉर्ड 2 और आईएमएक्स/सीई-23 जैसे अभ्यासों में सहभागिता भारतीय नौसेना को आईओआर में समुद्री भागीदारों के साथ संबंधों को सुदृढ़ बनाने और अंतर-पार‍स्‍परिकता और सामूहिक समुद्री क्षमता बढ़ाने में सक्षम बनाती है। यह नौसेना को क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा में रचनात्मक योगदान करने में भी सक्षम बनाती है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *