न्यूज़

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती गांवों का विकास किया जायेगा

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती गांवों का व्यापक विकास किया जाएगा। श्री यदव ने कहा कि मजबूत सीमावर्ती गांवों से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। श्री यदाव ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, 1400 सीमावर्ती गांवों की पहचान की गई है। मंत्री महोदय ने कहा कि वहां के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को समझने और उनके समाधान के लिए कदम उठाने के लिए वे सीमावर्ती गांवों का दौरा करेंगे और इन गांवों में एक रात व्यतीत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव वाइब्रेंट ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत 3 से 4 मार्च 2023 को लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने त्सगा चरागाह, रेजांग-ला, चुशुल के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया।

चांगथांग गांव, त्सागा चरागाह में, केंद्रीय मंत्री महोदय का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री यादव ने लद्दाखी महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक जबरो नृत्य का आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री महोदय ने खानाबदोश रेबो जनजाति के लोगों से बातचीत की, जो तंबुओं में रहते हैं और बेहतरीन पश्मीना ऊन बनाते हैं। मंत्री महोदय ने उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचेगा।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए जिसमें विभिन्न गांवों और देहाती समुदाय के प्रतिनिधि शामिल थे, केंद्रीय मंत्री महोदय ने कहा कि लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश के गठन के बाद, कई सड़क परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और बहुत लंबे समय से प्रतीक्षारत परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया गया है। श्री यादव ने कहा कि लद्दाख में हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए धनराशि निर्धारित की गई है और लद्दाख में अप्रयुक्त सौर ऊर्जा क्षमता का अधिकतम उपयोग करने तथा लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए सौर ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के लिए 27,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

श्री यादव ने केंद्र सरकार द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन धन योजना, कोविड टीकाकरण, आयुष्मान योजना कार्ड और गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण जैसी पहलों से लोगों को कठिन समय में बहुत लाभ हुआ है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *