क्रिकेटहेडलाइंस

शुभमन गिल का अर्धशतक, बड़े स्कोर करना चाहेगा भारत

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे और भारत की वापसी कराना चाहेंगे। रोहित और शुभमन ने 40+ रन जोड़ लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दिन के शुरुआत में ही स्पिन अटैक लगा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नाथन लियोन से लगातार गेंदबाजी करा रहे हैं।

भारत को 74 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैथ्यू कुह्नेमैन ने रोहित को अपनी जाल में फंसाया। उन्होंने शॉर्ट और आउटसाइड ऑफ बॉल पिच कराया और रोहित ने सीधे उस गेंद को कवर पॉइंट पर खेला। लाबुशेन ने आसान कैच लपका। रोहित 58 गेंदों में 35 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 45 रन और चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 387 रन पीछे है। शुभमन पांचवें अर्धशतक से सिर्फ पांच रन दूर हैं।

शुभमन गिल ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। भारत ने एक विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। शुभमन का साथा पुजारा निभा रहे हैं।

भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 37 रन और रोहित शर्मा 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 509

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *