स्वास्थ्य

ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करें राज्य- केंद्र सरकार

देश में चल रहे कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस की जद में भी सैकड़ों लोग आने लगे हैं। जिसे देखते हुए केंद्र ने सभी राज्य सरकारों को एक निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक राज्य में ब्लैक फंगस/म्यूकरमाइकोसिस को महामारी घोषित किया जाए। सभी राज्य ब्लैक फंगस को महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत महामारी घोषित करें। साथ ही हर पुष्ट और संभावित केसों की जानकारी भी केंद्र सरकार को उपलब्ध कराने की बात कही गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ब्लैक फंगस की वजह से ही कोरोना मरीजों में मृत्यु दर बढ़ रही है।  हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्य पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर चुके हैं।

फाइल

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा कि हाल के दिनों में म्यूकरमाइकोसिस नाम का एक फंगल इन्फेक्शन नई चुनौती के रूप में सामने आया है। कई राज्यों में यह कोविड-19 के मरीजों में देखने को मिल रहा है, खासकर उन मरीजों में जिन्हें स्टेरॉयड थेरेपी दी गई और शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है। संयुक्त सचिव ने लेटर में लिखा, ”यह फंगल इन्फेक्शन कोविड 19 मरीजों को लंबे समय तक बीमारी और मौतों की वजह बन रहा है।”

फाइल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सभी सरकारी, प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों को म्यूकरमाइकोसिस की स्क्रीनिंग, डायग्नोसिस, और मैनेजमेंट के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। मंत्रालय ने कहा है कि ये सभी संस्थान सभी पुष्ट और संभावित केसों की जानकारी जिला स्तर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के जरिए चिकित्सा विभाग को देंगे। इसके बाद इन्हें इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रॉजेक्ट (IDSP) सर्विलांस सिस्टम में अपडेट किया जाएगा।

फाइल
फाइल

ब्लैक फंगस एक गंभीर लेकिन दुर्लभ फंगल संक्रमण है जो म्यूकोर्मिसेट्स नामक मोल्डों के समूह के कारण होता है। ये मोल्ड पूरे वातावरण में रहते हैं। यह मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित करता है जिन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हैं या ऐसी इम्यूनोसप्रेसिव दवाएं लेते हैं जो शरीर की रोगाणुओं और बीमारी से लड़ऩे की क्षमता कम करती हैं। उन्होंने मरीजों को सलाह दी गई है कि वे शीघ्र उपचार कराएं, मधुमेह नियंत्रित करें, स्टेरॉयड तभी लें जब ये आवश्यक हों।

Related Posts

अस्पताल की जगह घर में हुआ बच्चे का जन्म तो होगी सजा, इस राज्य की सरकार ला रही नया नियम

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *