क्रिकेट

जाने कहां होंगे IPL-2021 के शेष मैच, UAE है पहली पसंद

IPL-2021 के बचे हुए 31 मैच अब भारत में नहीं होंगे। BCCI के सीईओ हेमांग अमीन IPL के बचे हुए मैच इंग्लैंड और UAE में कराए जाने का प्रस्ताव रखेंगे। जिनमें उनकी पहली पसंद UAE है।

अमीन BCCI के साथ ही IPLके भी सीईओ हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि IPLके बचे हुए मैच UAE में कराना उनकी पहली पसंद है। BCCI सचिव जय शाह ने IPLके बचे हुए मैचों और भारत में अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर चर्चा करने के लिए स्पेशल बैठक बुलाई है।

कोरोना की वजह से IPL के 14वें सेशन को बीच में रोक दिया गया था। सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा, KKR के संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती, CSK के बॉलिंग कोच एल बालाजी और बैटिंग कोच माइकल हसी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद BCCI और IPL प्रशासन के पास लीग को बीच सेशन में रोकने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।

अमीन तीन कारणों से बाकी के मैच UAE में कराने के पक्ष में बताए जाते हैं।

पहली कम खर्च: IPL को UAE में कराने की पहली वजह है कि इंग्लैंड की तुलना में UAE में IPLकराने का खर्च कम पड़ेगा। इंग्लैंड में होटल, स्टेडियम आदि का खर्च UAE की तुलना में ज्यादा हैं। UAE में टीमें सड़क मार्ग से आसानी से स्टेडियम तक पहुंच सकती हैं। इंग्लैंड में ट्रैवल का खर्च बढ़ जाएगा। ज्यादा ट्रैवल से कोरोना के संक्रमण का खतरा भी ज्यादा रहेगा।

दूसरी मौसम: यूके में IPL के बचे हुए मैच नहीं कराने की दूसरी वजह सितंबर में इंग्लैंड का अनिश्चित मौसम भी है। वहां बारिश के कारण कई मैच रद्द करने पड़ सकते हैं। जबकि UAE में सितंबर में ठंड का मौसम रहेगा। जो खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए बेहतर रहेगा।

तीसरी UAE में आयोजन का अनुभव: IPLके शेष मैचों के लिए UAE के पहली पसंद होने की तीसरी वजह वहां पर टूर्नामेंट कराने का पहले का अनुभव है। IPLका पिछला सीजन UAE में ही कराया गया था। ऐसे में वहां पर आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी है। जबकि इंग्लैंड में अब तक कभी भी IPLके मैच नहीं हुए हैं। ऐसे में वहां की चुनौतियों के बारे में पता नहीं है। वहीं कोरोना की वजह से अलग-अलग शहरों के प्रोटोकॉल और वहां लगे प्रतिबंधों की जानकारी नहीं है। जबकि UAE में कोरोना के बीच IPL होने की वजह से प्रोटोकॉल और तीनों शहरों में लगाए गए प्रतिबंध की जानकारी है। ऐसे में यहां पर मैनेज करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

Related Posts

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

क्या बदला जाएगा भारतीय क्रिकेट टीम का नाम.? हाईकोर्ट में लगी याचिका, जज ने क्या कहा.?

खबर इंडिया की।दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर…

1 of 47

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *