एजूकेशन

आपके पास कोई आइडिया है तो भेजें शिक्षा मंत्रालय को, शिक्षा मंत्री करेंगे उसपर बैठक में चर्चा

देश भर में लाखों लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में प्रतिदिन आ रहे हैं। हर वर्ग के लोगों पर कोरोना का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वो चाहे नौकरी-पेशा वर्ग हो, व्यवसायी वर्ग हो या फिर दिहाड़ी मजदूर। इन सबके बीच सभी अभिभावक भी अपने बच्चों के कैरियर को लेकर चिंतित हैं। किसी को बोर्ड परीक्षा की चिंता है तो किसी को प्रतियोगिता परीक्षा की।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वो हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि छात्रों के कैरियर पर कोरोना का ग्रहण ना लग पाए। इसके लिए केंद्र सरकार प्रत्येक राज्य सरकारों से समन्वय बना रही है। के साथ व्यापक सलाह लेनी चाहिए। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक राज्य के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक भी की है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 23 मई 2021 को सुबह 11.30 बजे एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन होगा। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह करेंगें। जिनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और श्री प्रकाश जावड़ेकर की भी भागीदारी होगी।

सभी राज्य सरकार के शिक्षा मंत्रियों एवं सचिवों से भी बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया है कि वे इस बैठक में पधारें और आगामी परीक्षाओं के संबंध में अपने बहुमूल्य विचार साझा करें।

साथ ही इस बैठक में किन मुद्दों पर बात हो इसके लिए प्रत्येक देशवासी के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। आप अपने अनमोल सुझावों उन्हें ट्विटर हैंडल @DrRPNishank पर भेज सकते हैं।

Related Posts

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी…

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *