भारतव्यापार

सबसे अमीर भारतीय की दौड़ में गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी को दे रहें हैं कड़ी टक्कर

21 मई 2021 को ब्लूमबर्ग की बिलिनेयर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी मुकेश अंबानी के बाद एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। जिनकी कुल संपत्ति 4.98 लाख करोड़ रुपए है। इस साल उनकी संपत्ति में 2.47 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। यानी लगभग 100% की बढ़त। एशिया में पहले नंबर पर रिलायंस के मुकेश अंबानी हैं जिनकी कुल संपत्ति 5.73 लाख करोड़ रुपए है।

मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी

गौतम अदाणी की संपत्ति जिस तरह से लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में वे मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ सकते हैं। इन दोनों संपत्तियों के बीच महज 75 हजार करोड़ रुपए का ही फर्क है। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी तक में काम कर रहे गौतम अदाणी ने चीन की बेवरेजेस से फार्मा में काम कर रही कंपनी के मालिक झौंग शानशान को पीछे छोड़ा है। शानशान की संपत्ति 4.77लाख करोड़ रुपए है। दुनिया की बात करें तो अंबानी इस समय 13 वें अमीर बिजनेसमैन हैं जबकि अदाणी 14 वें नंबर पर हैं।

*As of 21 May 2021 The Bloomberg Billionaires Index

साल 2021 में अंबानी की संपत्ति में 1,312 करोड़ रुपए की कमी आई है। जबकि अदाणी की संपत्ति में 2.47 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। अदाणी की संपत्तियों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी आई है। मई 2020 से लेकर अब तक उनकी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में बेतहाशा बढ़त दिखी है। शेयर बाजार गिरे या चढ़े, अदाणी की कंपनियों के शेयर हमेशा ऊपर रहते हैं और हर हफ्ते एक नए भाव का रिकॉर्ड बनाते हैं।

अदाणी की लिस्टेड 6 कंपनियों का मार्केट कैप एक साल में 41.2 गुना बढ़ा है। इसी समय में अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप महज 55% बढ़ा है। रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपए है जबकि अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 8.4 लाख करोड़ रुपए है। पिछले साल की बात करें तो अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रुपए था जो अब 8.5 लाख करोड़ रुपए है। यानी इसमें 6 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप इसी समय में 9.37 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 13.35 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

पिछले 1 साल में शेयर बाजार में अदाणी टोटल गैस का शेयर 114 गुना बढ़ा है जो सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर रहा है। अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 82 गुना बढ़ा है जबकि अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 61 गुना बढ़ा है। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 43 गुना बढ़ा है और अदाणी पावर का शेयर 18 गुना से ज्यादा बढ़ा है। अदाणी ग्रुप इस समय पोर्ट, एयरपोर्ट, एनर्जी, रिसोर्सेस, लॉजिस्टिक, पैकेज्ड फूड्स, एग्री बिजनेस, रियल इस्टेट, फाइनेंशियल सर्विसेस, गैस और रक्षा से संबंधित मैन्युफैक्चरिंग में काम कर रहा है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 699

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *