मनोरंजन

21 साल की हुई शाहरुख खान की बेटी सुहाना, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने 22 मई को अपना 21 वां जन्मदिन मनाया। सुहाना खान ने अभी तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस और उनके फैंस पेज की लिस्ट काफी  लंबी चौड़ी  है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस वीडियो और क्यूट अंदाज ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है। फैंस के साथ ही सेलेब्स भी सुहाना खान के जन्मदिन के खास मौके पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

सुहाना खान इस समय न्यूयॉर्क में हैं। अपना 21 वां जन्मदिन उन्होंने अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान वे ऑलिव ग्रीन बर्थडे आउटफिट में नजर आईं जो काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बैलून्स के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ का म्यूजिक चल रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। फैंस ने वीडियो पर कमेंट कर कहा कि वे उन्हें जल्द ही फिल्मों में देखना चाहते हैं। इससे पहले सुहाना ने एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। देखा जा सकता है कि सुहाना टेरेस पर खड़ी हैं। सुहाना की इस तस्वीर पर ना केवल फैंस बल्कि नव्या नंदा, अन्नया पांडे, सीमा खान भी उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। 

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

साथ ही गौरी खान ने भी सुहाना के 21वें जन्मदिन पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सुहाना खान पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आई और उनके हाथ में एक हैंडबैग भी था। गौरी ने बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे. तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार मिलता रहेगा”। गौरी की ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आई थी।

Related Posts

1 of 76

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *