एक तरफ दुनिया अभी भी कोरोना वायरस से जुझ रही है। दूसरी तरफ अमेरिका ने इसके पीछे का सच सामने लाने का फैसला किया है। दरअसल चीन ने बुधवार को यह प्रश्न टाल दिया कि क्या वह वुहान वायरोलॉजी इंस्टिट्यूट से कोविड-19 के लीक होने के आरोपों की स्वतंत्र जांच की अनुमति देगा या नहीं। वहीं चीन के शोधार्थियों ने दावा किया है कि यह संक्रमण पैंगोलिन से मनुष्य तक पहुंचा है। इस बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 90 दिनों के भीतर लैब लीक को लेकर जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
दरअसल कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर स्वतंत्र जांच की मांग अमेरिका की नयी रिपोर्ट के बाद और तेज हुई है जिसमें कहा गया है कि डब्ल्यूआईवी के कुछ शोधकर्ता चीन द्वारा 30 दिसंबर 2019 को कोविड-19 के आधिकारिक ऐलान से पहले ही बीमार पड़ गए थे।
जांच की मांग पर सवालों के जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ समूह द्वारा कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर किए गए अध्ययन का हवाला दिया किंतु इस प्रश्न को टाल दिया कि कोविड-19 के डब्ल्यूआईवी से लीक होने के आरोपों की जांच बीजिंग पर सहमत होगा या नहीं। इस विशेषज्ञ समूह ने 14 जनवरी से 10 जनवरी के बीच वुहान और डब्ल्यूआईवी का दौरा किया था।
झाओ ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के मिशन के विशेषज्ञों ने वुहान के दौरे के दौरान क्षेत्र निरीक्षण किया था और कई आंकड़ों को देखा था जिसके बाद संयुक्त अध्ययन जारी किया था जिसमें कई निष्कर्ष हैं।
मंगलवार को वाशिंगटन से आई मीडिया खबरों में व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस सलाहकार एंडी स्लाविट के हवाले से कहा गया है, ‘हमें कोरोना वायरस की उत्पत्ति की तह में जाने की जरूरत है’ और डब्ल्यूएचओ तथा चीन को विश्व समुदाय को और निश्चित उत्तर देंने चाहिए।
चीन के पीछे पड़ा अमेरिका, कोरोना वायरस के ढुढ़ें जा रहे तार
Related Posts
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
Ashish Banerjee Death: पांच बार के विधायक रहे विधायक ने पार्टी ऑफिस में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पार्टी के गलत कामों को रोक नहीं सका
पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई।…
Amit Shah Ahmedabad Waterlogging: ‘बार-बार पानी भर रहा, परमानेंट समाधान हो… इस राज्य की समस्या को लेकर सख्त हुए अमित शाह, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
उमाकांत त्रिपाठी। Amit Shah Ahmedabad Waterlogging मुद्दा एक बार फिर चर्चा में…
Mental Naxal पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- पहचानें और अलग करें; युवाओं को AI Skills की ट्रेनिंग
उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। देश के **80वें स्वतंत्रता दिवस** के मौके पर…
Amit Shah on Vande Mataram: सोनिया जी आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी…. गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से कसा तंज, कहा- वंदे मातरम कैसे रोका, हम सबने देखा
उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के निंबाहेड़ा में एक…
PM Modi New Zealand Visit: 40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक दौरा, FTA समझौते पर होगी बड़ी बातचीत
PM Modi New Zealand Visit :उमाकांत त्रिपाठी।भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों के लिए…
युवाओं से जुड़ने के लिए मोदी सरकार ने बनाया नया प्लान, विश्वविद्यालयों में जाएंगे मंत्र, जेन-Z से करेंगे बात
उमाकांत त्रिपाठी।युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एक…
Assam Flood Response: असम में बाढ़ और पुनर्वास के बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
उमाकांत त्रिपाठी। असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास…
PRAGATI Meeting: पीएम मोदी ने की ₹30,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, अफसरों को दिए कड़े निर्देश, रफ्तार और क्वालिटी से समझौता नहीं
उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 25 अगस्त को हुई…
दुनिया के इस देश में सिर्फ 3 दिन की गर्मी से हुई 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, सड़कें पिघली, जंगलों में लगी आग
Europe Heatwave 2026:खबर इंडिया की।यूरोप इस समय इतिहास की सबसे खतरनाक और…













