न्यूज़

सोशल मीडिया पर नहीं डाले वैक्सीन सर्टिफिकेट, भारत सरकार ने की अपील

भारत सरकार ने ट्वीट कर लोगों को कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन शेयर न करने पर चेतावनी दी है। इस चेतावनी को जारी करने के पीछे एक बड़ी वजह है। आपको बता दें कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र और लिंग और अगले डोज की तारीख समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं। पोस्ट में कहा गया कि इन जानकारियों का इस्तेमाल जालसाजी के लिए किया जा सकता है। ऐसे में आपको इससे सावधान रहना चाहिए।

यह ट्वीट Cyber Dost के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से किया गया है। जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा बनाया गया एक सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी जागरूकता साधन है। ट्वीट में शेयर की गई फोटो में लिखा है कि ‘Covid-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में व्यक्ति का नाम और अन्य पर्सनल डिटेल होती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वैक्सीन सर्टिफिकेट को शेयर करने से बचें, क्योंकि साइबर क्रिमनल आपको धोखा देने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।’

आपको बता दें कि पहली डोज के बाद सरकार एक प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी करती है, जिसमें पर्सनल जानकारी के साथ दूसरी डोज की तारीख का ब्यौरा दिया गया होता है। वहीं फाइन सर्टिफिकेट दूसरी डोज लगने के बाद दिया जाता है। वैक्सीन का यह सर्टिफिकेट भविष्य में इंटरनेशनल ट्रैवल समेत कई चीजों के लिए जरूरी हो सकता है।

जो व्यक्ति वैक्सीनेशन करवा लिए हैं वो इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन आरोग्य सेतु ऐप या फिर CoWin पोर्टल के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको आरोग्य सेतु ऐप में लॉग इन करना है। उसके बाद आपक CoWin सेक्शन पर जाना है। उसके बाद आपको यहां पर अपनी बेनिफियर्सी आईडी दर्ज करनी है। उसके बाद डाउनलोड करने के लिए गेट सर्टिफिकेट बटन पर टैप करना है। इसके अलावा Cowin वेबसाइट पर जाना है, यहां पर आपको बेनिफिशरी आईडी दर्ज करनी है। उसके बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करना है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *