मनोरंजन

33 साल की हुई नेहा कक्कड़, फैंस ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नेहा कक्कड़ को कौन नहीं जानता है? आज नेहा का जन्मदिन है। वह अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। वह बॉलीवुड की सफलतम सिंगरों में से एक हैं. उनके पास आज किसी भी चीज की कमी नहीं है। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब इस सिंगर को उनका परिवार इस दुनिया में नहीं लाना चाहता था. 

नेहा कक्कड़,सिंगर

टोनी कक्कड़ ने बताया था कि उनके परिवार की स्थिति पहले ठीक नहीं थी. ऐसे में उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि तीसरे बच्चे का जन्म हो। लेकिन 8 हफ्ते बीत जाने की वजह से उनकी मां अबॉर्शन नहीं करा पाई थीं. नेहा कक्कड़ और उनकी बहन सोनू कक्कड़ बचपन में जगरातों में भजन गाती थीं. दोनों ने काफी समय तक भजन गाकर ही पैसा कमाया है।

नेहा कक्कड़,सिंगर

सोनू एक तरह से नेहा की मेंटॉर रहीं वो उनकी देख-रेख में ही गाना सीखती थीं. सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के बाद से तो नेहा की किस्मत बदल गई. हालांकि शो वो नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी गायिकी की यात्रा यहीं से शुरू हो गई. नेहा ने हार नहीं मानी और 2008 में नेहा ने एल्बम (नेहा द रॉकस्टार) लॉन्च किया था.

नेहा कक्कड़,सिंगर

नेहा का कोई भी गाना रिलीज होते ही वो टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो जाता है. फीमेल सिंगर्स की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग ‘सेकेंड हैंड’ जवानी माना जाता है. इसके अलावा ‘यारियां’ फिल्म के गाने ‘सनी-सनी’ से भी उन्हें खूब पहचान मिली. 

नेहा कक्कड़ ने पिछले साल 24 अक्टूबर 2020 को ही रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे. दोनों के बीच उम्र का बहुत बड़ा फासला है लेकिन जब इश्क हो तो उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता. दोनों अक्सर अपनी प्यार भरी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं.

Related Posts

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

1 of 59

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *